एक चिंगारी कहीं से लाइये,
इन बुझे शोलों को फिर भडकाइये.
इस अन्धेरे को मिटाने के लिये,
रोशनी का एक क़तरा चाहिये.
लाइये जुगनू कहीं से खोजकर ,
और हमको रास्ता दिखलाइये.
आपकी हर बात पर विश्वास है,
आप तो झूठी कसम मत खाइये.
क्या पता कोई कही ठुकरा न दे,
सबके आगे हाथ मत फैलाइये.
हर जगह सम्वेदना मिलती नहीं,
हर किसी का द्वार मत खटकाइये.
फेंकिये सारी नक़ाबें नोचकर,
असली चेहरा सामने तो लाइये
Tuesday, February 5, 2008
लाइये जुगनू कहीं से खोजकर , और हमको रास्ता दिखलाइये
Subscribe to:
Post Comments (Atom)









1 comments:
प्रो. साब - कुछ दिनों घर से / नेट से बाहर था - आज पढी - दोनों गज़लें आप की ही जैसी हैं
"काईयों की पीठ दीमक मल रहीं हैं / हरी दीवार के इस रंग पर ना जाईये " - सादर मनीष
Post a Comment