जा रहा हूं, मगर लौट कर आऊंगा,
सबसे कहना सही वक्त पर आऊंगा.
मैं जवां हूं, भट्कने में कुछ डर नहीं,
जब भी थक जाऊंगा,अपने घर आऊंगा.
दूर था ,इसलिये सबने देखा नहीं
हर जगह देखना अब नज़र आऊंगा.
जंग छोटी - बडी कोई होती नहीं
जंग जैसी भी हो जीत कर आऊंगा.
चौंकना मत अगर मेरी दस्तक सुनो,
देके आने की पहले खबर ,आऊंगा .
आगे जो भी सफर,होंगे अपने ही पर
पंख थे जो पराये, कतर आऊंगा .
आके वापस दुबारा न जाना पडे,
पूरा करके ही अपना सफर आऊंगा.
**********************************************************
मनसे के विधायकों की गुंडागर्दी
8 hours ago









